एक ही माह में बिल की दोगुनी राशि भर रहे उपभोक्ता
Updated at : 22 Oct 2018 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

आदित्यपुर : बिजली विभाग द्वारा मीटर रीडिंग की नयी व्यवस्था में ऑनलाइन सिस्टम में खामी की वजह से आदित्यपुर के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसमें कई विद्युत उपभोक्ताओं को वास्तविक बिल की राशि से अधिक बिल के राशि का भुगतान करना पड़ रहा है. एक तरह से कहा जाये कि […]
विज्ञापन
आदित्यपुर : बिजली विभाग द्वारा मीटर रीडिंग की नयी व्यवस्था में ऑनलाइन सिस्टम में खामी की वजह से आदित्यपुर के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसमें कई विद्युत उपभोक्ताओं को वास्तविक बिल की राशि से अधिक बिल के राशि का भुगतान करना पड़ रहा है. एक तरह से कहा जाये कि एक ही बिल का दो बार भुगतान करना पड़ रहा है, तो गलत नहीं होगा.
कई उपभोक्ता तो मिलने वाले आपत्तिजनक बिल को जमा कर दे रहे हैं. वहीं कई लोग बिजली विभाग को इस संबंध में शिकायत कर इसमें सुधार की मांग कर रहे हैं. कई लोगों ने इस संबंध में बिजली विभाग को आवेदन भी दिया है. वहीं बिजली विभाग भी गड़बड़ आ रहे बिजली बिल के मामले को स्वीकार किया है.
इस संबंध में पूछे जाने पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के जमशेदपुर अंचल एसइ सुधांशु ने बताया कि बिजली बिल के वितरण करने वाली व मीटर रीडिंग के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने वाली अलग-अलग एजेंसी है. सॉफ्टवेयर में कुछ कमियां हैं. उसमें सुधार के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में आदित्यपुर के लोगों की समस्या का निदान निकाल लिया जायेगा.
बिल में करवाना पड़ता है सुधार. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त मामले में विभाग को आवेदन देकर बिल में सुधार करवाया जा सकता है.
बिजली गुल रहने से नहीं होती रीडिंग, मिलता है औसत बिल
जिस समय उपभोक्ता का मीटर रीडिंग लेने ऊर्जा मित्र पहुंचते हैं, उस समय यदि बिजली गुल हो तो उनके द्वारा बिजली के मीटर का फोटो खींचे जाने पर मीटर रीडिंग नहीं हो पाती है. बिल निकलता है, लेकिन उसमें नो पावर लिखते हुए औसत बिलिंग कर दी जाती है. इस प्रकार अगले माह जब मीटर रीडिंग ली जाती है, तो बिजली रहने की स्थिति में खपत हुई पूरे दो माह का बिजली बिल निकलता है. इस तरह उपभोक्ताओं द्वारा पिछले औसत बिलिंग की राशि के रूप में अतिरिक्त भुगतान हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




