जनजीवन पर भारी ऑटो हड़ताल

Updated at : 29 Aug 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
जनजीवन पर भारी ऑटो हड़ताल

जमशेदपुर : ऑटो और स्कूली वाहन चालकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से तथा जिला प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किये जाने से मंगलवार को शहरवासियों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अधिक संख्या में निजी वाहनों के इस्तेमाल के कारण जगह-जगह […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : ऑटो और स्कूली वाहन चालकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से तथा जिला प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किये जाने से मंगलवार को शहरवासियों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा.
सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अधिक संख्या में निजी वाहनों के इस्तेमाल के कारण जगह-जगह जाम लग गया और अभिभावकों को परेशानी हुई. मानगो पुल, बागे जमशेद, राजेंद्र विद्यालय, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, जुस्को टाउन ऑफिस, जेएच तारापुर बिष्टुपुर, केरला समाजम मॉडल स्कूल गोलमुरी सहित कई इलाकों में आधे घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा.
रेल और बसों से शहर पहुंचे यात्रियों की मजबूरी का फायदा बाइक चालक और निजी चार पहिया चालकों ने उठाया. स्टेशन से साकची या 10 किलोमीटर से कम दूरी तक पहुंचाने के लिए 100 से लेकर 150 रुपये तक वसूला गया. इक्का- दुक्का सिटी बसों का ही परिचालन हुआ. इधर, हड़ताली वाहन चालक संघ के संरक्षक बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के समीप धरने पर बैठे रहे.
लोगों ने दी दिल खोलकर लिफ्ट
हड़ताल की वजह से पैदल चल रहे यात्रियों को बाइक या चार पहिया वाहन सवार लोगों ने गाड़ी रोककर लिफ्ट ऑफर की. इससे कई यात्रियों व बुजुर्ग लोगों को राहत मिली.
बच्चों को लाने में पड़ोसियों ने भी की मदद
स्कूल से बच्चों को लाने ले जाने में कई परिवारों को पड़ोसियों ने भी मदद की. कई बच्चों के अभिभावक विभिन्न कारणों से स्कूल नहीं पहुंच पाये थे. उनकी जगह पड़ोसियों ने घर तक पहुंचाने में मदद की.
आज से शहर में चलेंगी मिनी बसें
प्रशासनिक पहल के बाद मिनी बस एसोसिएशन ने मंगलवार की शाम हड़ताल से अलग होते हुए बुधवार से बसों के परिचालन करने का निर्णय लिया है. बुधवार से शहर में 110 मिनी बसों का परिचालन होगा. मिनी बस एसोसिएशन के हड़ताल से अलग होने से ऑटो चालकों को झटका लगा है. मंगलवार की शाम को मिनी बस एसोसिएशन की आपात बैठक साकची स्थित कार्यालय में बुलायी गयी.
जिसमें सर्वसम्मति से कहा गया कि टेंपो चालक व संचालक संघ के संरक्षक सह पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के अनुरोध पर एसोसिएशन ने उनके आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए एक दिन परिचालन बंद रखा. वहीं प्रशासन से एसोसिएशन ने सुरक्षित परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. बैठक में आफताब गद्दी, संजीव सिन्हा, विवेक कुमार, राजेश प्रसाद, मनोज शर्मा, अरुण समदर्शी, नंद किशोर विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola