भागलपुर में सोना-चांदी फिर चमका, दाल और चावल के दाम स्थिर, जानें आज का ताजा भाव

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 26 May 2026 8:44 AM

विज्ञापन

भागलपुर मंडी में सोना-चांदी फिर चमका

Bhagalpur Mandi: भागलपुर के सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. वहीं अनाज और दाल बाजार फिलहाल स्थिर बना हुआ है. शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए कारोबारियों ने आने वाले दिनों में और तेजी के संकेत दिये हैं.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट.

Bhagalpur Mandi: भागलपुर की स्थानीय मंडियों में खाद्यान्न और दलहन के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं, लेकिन सर्राफा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गयी. वहीं तेलहन बाजार में भी तेजी का असर दिखाई देने लगा है. व्यापारियों का मानना है कि शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में मांग बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है.

सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना

भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं. 24 कैरेट सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं चांदी की कीमत 2.69 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी है.

व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार और बढ़ती मांग के कारण कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. पिछले सप्ताह की तुलना में बाजार में तेजी का रुख देखा जा रहा है.

दाल और अनाज बाजार में बनी रही स्थिरता

दलहन बाजार में चना और मसूर दाल का भाव 72 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बना हुआ है. अरहर दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रही है, जबकि मूंग दाल 98 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है. कलाई दाल 105 से 115 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रही है.

अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के अनुसार 80 से 160 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. वहीं स्वर्णा चावल सबसे सस्ता 40 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है.

तेलहन बाजार में दिखी तेजी

तेलहन बाजार में पिछले दो दिनों से तेजी बनी हुई है. 15 लीटर वाला मंगल तेल का डिब्बा 2400 रुपये से बढ़कर 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं रिफाइन तेल 2350 से 2450 रुपये प्रति 13 लीटर के बीच बिक रहा है.

व्यापारियों ने दिये आगे बढ़ोतरी के संकेत

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह और त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में मांग बढ़ने पर कई वस्तुओं के दाम और ऊपर जा सकते हैं. व्यापारियों के अनुसार कुछ खास उत्पादों की कीमतें 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है.

Also Read: IGIMS में आयुष्मान घोटाला, 45 लाख का गबन, चार आउटसोर्स कर्मियों पर केस, फंसेंगे कई और

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन