Hajipur News: महात्मा गांधी सेतु अंधेरे में डूबा, खराब ट्रक से लगा लंबा जाम

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News: महात्मा गांधी सेतु अंधेरे में डूबा, खराब ट्रक से लगा लंबा जाम

Hajipur News: स्ट्रीट लाइट बंद रहने से बढ़ी हादसे की आशंका, घंटों रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन

Hajipur News: (कैफ अहमद) उत्तर बिहार की लाइफ लाइन माने जाने वाले महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार की रात अव्यवस्था का गंभीर नजारा देखने को मिला. सेतु पर स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण पूरा पुल अंधेरे में डूबा रहा. स्थिति ऐसी थी कि पुल से गुजरने वाले वाहनों की हेडलाइट ही रोशनी का सहारा बनी हुई थी.

खराब ट्रक के कारण लगा लंबा जाम

इसी दौरान पाया संख्या 30 के समीप एक ट्रक खराब हो जाने से हाजीपुर से पटना जाने वाली पूर्वी लेन में लंबा जाम लग गया. रात करीब 10 बजे से 12 बजे तक वाहन रेंगते रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

अंधेरे में सफर करने को मजबूर हुए लोग

अंधेरा और जाम की वजह से छोटे वाहनों और दोपहिया चालकों में हादसे की आशंका बनी रही. कई वाहन चालक डर के साये में पुल पार करते नजर आए. लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण भी सेतु पर अंधेरा पसरा हुआ था.

बिजली संकट से लोग परेशान

स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों बिजली आपूर्ति की स्थिति भी काफी खराब हो गई है. मेंटेनेंस और ओवरलोड के कारण लंबे समय तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सेतु पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. खासकर रात के समय छोटे वाहनों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु उत्तर बिहार को राजधानी पटना से जोड़ने वाली सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए यहां बेहतर सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था बेहद जरूरी है.

एनएचएआई से कार्रवाई की मांग

जानकारी के अनुसार सेतु के रखरखाव और लाइट व्यवस्था की जिम्मेदारी नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन एजेंसी की है. इसके बावजूद पुल पर लगातार स्ट्रीट लाइट बंद रहने की शिकायतें सामने आती रही हैं. लोगों ने सेतु पर अविलंब स्ट्रीट लाइट चालू कराने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन