एडमिशन होगा या नहीं, स्पष्ट करें
Updated at : 19 Aug 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी होने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल को आदेश दिया है कि वे स्पष्ट करें कि आखिर ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय से नवोदय […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी होने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति को एक पत्र लिखा है.
इस पत्र में उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल को आदेश दिया है कि वे स्पष्ट करें कि आखिर ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय से नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में अॉनलाइन फॉर्म भर दिया अौर अब जब उनका सेलेक्शन हो गया, तो स्कूल के नियमों की वजह से उनका एडमिशन होगा या नहीं. जल्द ही इस मामले में कोई ठोस निर्णय लेने का आदेश दिया गया है, ताकि ऊहापोह की स्थिति खत्म हो सके. गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए 21 अप्रैल 2018 को परीक्षा हुई थी.
इस परीक्षा में कुल 80 सीटों के लिए करीब 7000 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था. इसमें पांच ऐसे छात्र थे, जिन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई बिना मान्यता प्राप्त स्कूल से किया था, लेकिन उन्होंने ना सिर्फ अॉनलाइन फॉर्म भर दिया, बल्कि उनका सेलेक्शन भी हो गया. इससे पूर्व सीबीएसइ (परीक्षा आयोजन समिति) द्वारा उन उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट की जांच को लेकर कोई मैकेनिज्म तय नहीं किया गया था, जिन्होंने अॉनलाइन फॉर्म भरा था. अॉफलाइन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की जांच होने के साथ ही उनके दस्तावेज अटेस्टेड भी किये गये थे, लेकिन अॉनलाइन में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी, जिस वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई.
इन विद्यार्थियों का सेलेक्शन होने के बाद भी किया गया है होल्ड
क्र. छात्र का नाम किस स्कूल से भरा था फॉर्म
1. प्रबीर हांसदा अानंद मार्ग स्कूल, चाकुलिया
2. मनीष मुर्मू सेठ त्रिलोक चांद गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पारुलिया
3. सोमनाथ गोप विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मानुषमुरिया
4. प्रमोद गोप विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मानुषमुरिया
75 विद्यार्थियों के दस्तावेज की हो गयी जांच, एडमिशन शुरू
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन द्वारा कुल 75 विद्यार्थियों ने सर्टिफिकेट के साथ ही अन्य सभी दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली गयी है. इस जांच के बाद सभी विद्यार्थियों के दस्तावेज सही पाये गये हैं. इसके बाद उन्हें एडमिशन दे दिया गया है. वहीं पांच विद्यार्थियों को होल्ड पर रखा गया है. जल्द ही इस मामले में भी कोई ठोस निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




