हाथ में काली पट्टी बांध चालक जतायेंगे विराेध
Updated at : 15 Aug 2018 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपर : झारखंड टेंपो चालक संघर्ष यूनियन के संरक्षक सह युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन काे टेंपाे चालकाें की परेशानियां नहीं दिख रही है. दवाब में जिला प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है. अंडर लाेड चलने के लिए टेंपाे चालक तैयार हैं, बशर्ते जिला प्रशासन किराया भी […]
विज्ञापन
जमशेदपर : झारखंड टेंपो चालक संघर्ष यूनियन के संरक्षक सह युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन काे टेंपाे चालकाें की परेशानियां नहीं दिख रही है. दवाब में जिला प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है. अंडर लाेड चलने के लिए टेंपाे चालक तैयार हैं, बशर्ते जिला प्रशासन किराया भी तय कर दे. जिला प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ टेंपाे चालक गुरुवार से दांये हाथ में काली पट्टी बांध कर टेंपाे चलाकर प्रदर्शन करेंगे.
टेंपाे में सफर करनेवाले यात्रियाें काे पंपलेट प्रदान किये जायेंगे, जिसमें परेशानियाें का जिक्र कर समर्थन मांगा जायेगा. डॉ पांडेय ने कहा कि जमशेदपुर में साेमवार काे अॉटाे चालकाें ने हड़ताल काे सफल बनाकर अपनी एकता का परिचय दिया है.
बंद के दाैरान आठ हजार से अधिक अॉटाे सड़काें पर नहीं उतरे. तीन-चार साै रुपये राेजना कमाने वाले टेंपाे चालकाें काे 32 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. प्रशासन चालकाें की समस्याआें काे लेकर संवेदनशील नहीं है. 17,676 अॉटाे चालकों के कागजात दुरुस्त नहीं है, लेकिन यह सब एक दिन में भी फेल नहीं हुए हैं. प्रशासन ने यदि शुरुआत से ही मुस्तैदी दिखायी हाेती, ताे इतनी अफरा-तफरी नहीं मचती. यात्रियों को यूनियन द्वारा मुद्रित समस्याओं का एक पत्र दिया जायेगा.
ऐसा कर टेंपाे चालक आम जनता से सीधे रुबरू होंगे. जनता काे यह बताने का काम करेंगे कि वे किन विकट परिस्थितियाें में अॉटाे का परिचालन करने को विवश हैं. डीजल व टायर का खर्च दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. प्रशासन ने यदि बात नहीं मानी, ताे अॉटाे चालक एक दिन पूरे परिवार के साथ अामरण अनशन पर बैठने काे विवश हाे जायेंगे. अॉटाे की चेकिंग अभियान की आड़ में दाेहन भी किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




