48 घंटे में हो खुलासा, नहीं तो आंदोलन

जमशेदपुर: सोनारी निवासी सह टीएमएच के चिकित्सक डॉ अमल प्रकाश पात्रो के घर में हुई चोरी की घटना के विरोध में आइएमए का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी ए वी होमकर को एक ज्ञापन सौंपा. एसएसपी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. चोरी मामले का खुलासा नहीं होता है, तो उग्र आंदोलन होगा. प्रतिनिधिमंडल में […]
जमशेदपुर: सोनारी निवासी सह टीएमएच के चिकित्सक डॉ अमल प्रकाश पात्रो के घर में हुई चोरी की घटना के विरोध में आइएमए का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी ए वी होमकर को एक ज्ञापन सौंपा. एसएसपी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. चोरी मामले का खुलासा नहीं होता है, तो उग्र आंदोलन होगा. प्रतिनिधिमंडल में डॉ अमल प्रकाश पात्रो, आइएमए के अध्यक्ष डॉ आरपी ठाकुर, सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह, संयुक्त सचिव डॉ संतोष कुमार गुप्ता, डॉ लाल समेत कई चिकित्सक मौजूद थे. इन दिनों डॉ एएन त्रिपाठी, साकची, डॉ सुनील कुमार,डॉ के एस सिद्धू, सोनारी, डॉ अमल प्रकाश पात्रो, सोनारी के घर चोरी हुई है.
मंत्री, डीसी व सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल. डॉ अमल प्रकाश पात्र के घर में हुई चोरी मामले में शुक्रवार को डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह, डीसी व सांसद विद्युत महतो से भी मिलकर शहर में हो रही लगातार चोरी पर रोक लगाने की मांग की.
इसकी जानकारी देते हुए आइएमए के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मंत्री, डीसी व सांसद ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में एसएसपी से बात करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




