jamshedpur women's university student pick ball tournament : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 13 Apr 2026 8:53 PM
जमशेदपुर. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने पूर्वी क्षेत्र पिकल बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया.
जमशेदपुर. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने पूर्वी क्षेत्र पिकल बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. रांची के खेल गांव में 10-12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी व पूर्णिमा कुमारी ने ओपन युगल वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया. दोनों खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के डॉ प्रभात कुमार महतो ने कोच व आर तेजा ने मैनेजर की भूमिका निभायी. ईस्ट जोन प्रतियोगिता में सात राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पूर्णिमा, स्नेहा, तेजा व डॉ प्रभात कुमार महतो को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो इला कुमार ने सोमवार को सम्मानित किया. मौके पर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी के चेयरमैन डॉ सनातन दीप मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










