Jsca b division league : संतोष की घातक गेंदबाजी, लोयोला कोल्ट्स एक विकेट से जीता
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 13 Apr 2026 8:26 PM
टेल्को मैदान में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने टाटा सेरसा को एक विकेट से पराजित किया
जमशेदपुर. टेल्को मैदान में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने टाटा सेरसा को एक विकेट से पराजित किया. टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.1 ओवर 10 ओवर में 103 रन बनाए. अमित कुमार झा ने 22 रनों की पारी खेली. लोयोला कोल्ट्स के संतोष कुमार सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 24 रन देकर छह विकेट लिये. प्रभाकर राज को तीन विकेट मिला. जवाब में लोयोला कोल्ट्स की टीम 26.3 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 104 रन बनार मैच अपने नाम कर लिया. अमित कच्छप ने 35 रनों का योगदान दिया. टाटा सेरसा की ओर से अंकित कुमार दुबे ने पांच व गुलशेर आलम ने दो विकेट लिये. संतोष प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










