वैशाली में पैक्स चुनाव परिणाम घोषित, अंटू कुमार ने अनमोल कुमार को हराया
जीत का सर्टिफिकेट लेते विजेता
Hajipur News : किसानों के हित में काम करने का वादा, अंटू कुमार ने व्यक्त किया आभार, शांतिपूर्ण चुनाव के बाद परिणाम घोषित
हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : वैशाली जिले के पैक्स चुनाव के तहत बुधवार को दिग्घी पश्चिमी पैक्स में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें अंटू कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनमोल कुमार को बड़े अंतर से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. मतगणना में अंटू कुमार को कुल 576 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अनमोल कुमार को 250 मत मिले. इस प्रकार अंटू कुमार ने 326 मतों के अंतर से जीत हासिल कर दिग्घी पश्चिमी पैक्स अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. परिणाम घोषित होते ही अंटू कुमार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.
जीत के बाद अंटू कुमार का भव्य स्वागत, समर्थकों ने मनाया जश्न
समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया. पूरे क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया. जीत के बाद अंटू कुमार ने क्षेत्र की जनता एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत दिग्घी पश्चिमी के किसानों, सदस्यों और आम लोगों के विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पैक्स के माध्यम से किसानों के हितों की रक्षा तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. मतदान एवं मतगणना दोनों चरणों में अधिकारियों की निगरानी में कार्य संपन्न कराया गया. परिणाम की घोषणा के साथ ही निर्वाचित उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया गया.
Also Read : बेलसर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हौजपुरा में विदेशी शराब जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










