jfc vs chennai match on 25th of april at jrd : जेएफसी व चेन्नइयन एफसी का मैच 25 को, टिकटों की बिक्री शुरू

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 13 Apr 2026 9:13 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और चेन्नइयन एफसी के बीच 25 अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मैच खेला जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और चेन्नइयन एफसी के बीच 25 अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मैच खेला जायेगा. यह मैच रात साढ़े सात बजे से शुरू होगा. इस मैच के लिए टिकटों की ब्रिकी शुरू हो गयी है. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब प्रबंधन ने ऑनलाइन प्लेट फॉर्म डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप पर इसकी बिक्री शुरू की है. टिकट के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. टिकट का न्यूनतम दर 50 रुपये व अधिकत्म दर 3000 रुपये है. फुटबॉल प्रशंसकों की सहूलियत के लिए 20 अप्रैल से जेएफसी प्रबंधन बॉक्स ऑफिस खोलेगा. इस मैच को लेकर नॉर्थ और साउथ स्टैंड के टिकटों की मांग अधिक है.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola