Jsca a division t20 league : नोबल क्रिकेट क्लब ने लोयोला ब्लूज को 19 रन से हराया

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 13 Apr 2026 8:43 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीज टी-20 लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने लोयोला ब्लूज को 19 रन से मात दी

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीज टी-20 लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने लोयोला ब्लूज को 19 रन से मात दी. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाए. जयदेव राजवंश और अमन सिंह ने 34-34 रनों का योगदान दिया. लोयोला की ओर से गौतम ने दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला ब्लूज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन ही बना सकी. विशेष दत्ता ने 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. नोबल सीसी की ओर से विशाल प्रसाद ने तीन व जयेश तिवारी ने दो विकेट चटकाये. विशाल प्रसाद प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola