पोटका : दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर
Updated at : 26 Jul 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ी पंचायत की खापरसाई-सामरसाई के बीच स्थित पेट्रोटेक मोबिल रिफाइनिंग कंपनी में बुधवार को टंकी सफाई करने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर है. घटना सुबह करीब आठ बजे की है. एक महीने से बंद पड़ी कंपनी को फिर से चालू […]
विज्ञापन
पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ी पंचायत की खापरसाई-सामरसाई के बीच स्थित पेट्रोटेक मोबिल रिफाइनिंग कंपनी में बुधवार को टंकी सफाई करने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर है. घटना सुबह करीब आठ बजे की है.
एक महीने से बंद पड़ी कंपनी को फिर से चालू करने के लिए तीन मजदूर टंकी की सफाई में जुटे थे. घटना की जानकारी िमलने पर कंपनी के मालिक पहुंचे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




