छपरा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की तस्वीर

Saran News : जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, एसएसपी ने संबंधित थानों को दिए कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन

छपरा से अयूब रजा की रिपोर्ट
Saran News : वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय छपरा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना.जनसुनवाई में भूमि विवाद,मारपीट, पारिवारिक विवाद,पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतों सहित विभिन्न मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे थे.एसएसपी ने उपस्थित आवेदकों से क्रमवार उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना तथा उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

किसी भी मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थानों एवं शाखाओं को निर्देशित किया गया। साथ ही फरियादियों को उनकी शिकायतों की प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई.पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि पुलिस कार्यालय छपरा में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है, ताकि आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रख सकें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके.एसएसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या,अपराध या पुलिस संबंधी शिकायत होने पर वे बेझिझक पुलिस से संपर्क करें. पुलिस जनता की सुरक्षा, सेवा एवं न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर है.

Also Read : मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में मनाया जाएगा फायर सेफ्टी वीक

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन