सारण के मढ़ौरा में दो युवकों को बंधक बनाकर 20 लाख फिरौती मांगने का आरोप, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई में जुटी गौरा थाने की पुलिस

Kidnapping: जवाइनीया गांव में झारखंड के दो युवकों को ट्रांसपोर्ट के बहाने बुलाकर बंधक बनाया गया। परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से दोनों को सकुशल छुड़ाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Kidnapping: मंगलवार को गौरा थाना क्षेत्र के जवईनियां गांव में ट्रांसपोर्ट के काम के बहाने झारखंड से बुलाये गये दो युवकों को कथित रूप से बंधक बनाकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को सकुशल मुक्त करा लिया है और मामले में चार संदिग्ध आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि झारखंड के रामगढ़ निवासी आशीष कुमार चौधरी और राकेश कुमार दत्ता को ट्रांसपोर्ट बिजनेस के सिलसिले में छपरा बुलाया गया था. आरोप है कि छपरा कचहरी के पास से दोनों को जबरन एक स्कॉर्पियो में बैठाकर जवईनियां स्थित एक मकान में ले जाया गया और वहां बंधक बना लिया गया. इसके बाद उनके परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग किये जाने की बात सामने आयी है.

तकनीकी सर्विलांस से पुलिस ने दोनों युवकों को कराया मुक्त

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और त्वरित कार्रवाई करते हुए जवईनियां गांव के एक मकान में छापेमारी की. पुलिस ने दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

मामले में जवईनियां निवासी आशुतोष कुमार, बहुआरा निवासी हर्षित कुमार और राहुल कुमार तथा पूर्णाडीह निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी सामने आयी है.

दो पिस्टल समेत कई सामान जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, चार मोबाइल फोन, एक मेटल फाइटर और कथित रूप से अपहरण में इस्तेमाल की गयी स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है.

छापेमारी के दौरान कुछ अन्य आरोपितों के फरार होने की भी सूचना है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

हालांकि, स्थानीय पुलिस की ओर से फिलहाल मामले को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन