चक्का जाम का दूसरा दिन: हड़ताल का दिखने लगा है असर, लोडिंग में कमी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2018 8:10 AM
जमशेदपुर. अॉल इंडिया माेटर कांग्रेस द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर दिखने लगा है. बारिश आैर बाहर से गाड़ियाें की आवाजाही कम हाेने का असर भी देखने काे मिला. दूसरे दिन शनिवार काे लाेडिंग के लिए गाड़ियां शहर में ताे घुसी, लेकिन उनकी संख्या काफी कम थी. उलीडीह पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात जमशेदपुर ट्रांसपाेर्ट […]
जमशेदपुर. अॉल इंडिया माेटर कांग्रेस द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर दिखने लगा है. बारिश आैर बाहर से गाड़ियाें की आवाजाही कम हाेने का असर भी देखने काे मिला. दूसरे दिन शनिवार काे लाेडिंग के लिए गाड़ियां शहर में ताे घुसी, लेकिन उनकी संख्या काफी कम थी. उलीडीह पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात जमशेदपुर ट्रांसपाेर्ट वेलफेयर एसाेसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव समेत डेेढ़ दर्जन से अधिक सदस्याें काे हिरासत में लिये जाने के कारण 150 से अधिक गाड़ियां शहर में प्रवेश कर गयी. एसाेसिएशन ने खुद वैसी गाड़ियाें काे छूट प्रदान की है, जिन्हाेंने लाेड ले रखा था. एसाेसिएशन के सदस्याें ने शनिवार काे शहर की विभिन्न ट्रांसपाेर्ट कंपनियाें के कार्यालय में जाकर गाड़ियाें काे लाेड नहीं कराने का आग्रह किया. दाे दिनाें की हड़ताल के कारण डेढ़ साै कराेड़ से अधिक का काराेबार प्रभावित हाेने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










