साकची गोलचक्कर पर दिनदहाड़े मोबाइल छीना
जमशेदपुर : साकची गोलचक्कर पर गांधीनगर के राधे मुंडा का मोबाइल फोन दिनदहाड़े छीनकर दो युवक फरार हो गये. घटना बुधवार सुबह 10.45 बजे की है. पैदल आये युवकों ने घटना को अंजाम दिया. राधे मुंडा ने शोर मचाया लेकिन किसी की मदद नहीं मिलने से युवक आसानी से फरार हो गये. राधे मुंडा ने […]
जमशेदपुर : साकची गोलचक्कर पर गांधीनगर के राधे मुंडा का मोबाइल फोन दिनदहाड़े छीनकर दो युवक फरार हो गये. घटना बुधवार सुबह 10.45 बजे की है. पैदल आये युवकों ने घटना को अंजाम दिया. राधे मुंडा ने शोर मचाया लेकिन किसी की मदद नहीं मिलने से युवक आसानी से फरार हो गये. राधे मुंडा ने साकची थाना में शिकायत दर्ज करायी है. घटना स्थल पर जाकर पुलिस ने पूछताछ की. पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद का लगता है. साकची पुलिस को राधे मुंडा ने बताया कि उसका भाई रवि मुंडा एक मामले में जेल में बंद है. बुधवार की सुबह वह भुइयांडीह कोर्ट में अपने भाई की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए गया था. कोर्ट से लौटने के दौरान घटना घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










