अपनी सहेली के घर की देखभाल करने दो बच्चों के साथ आयी थी जीनत बेगम

Updated:
विज्ञापन

सहेली जमाला अंसारी के देवर ने की मारपीट जमशेदपुर : ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर तीन के एक घर में जीनत बेगम नाम की महिला को हसन अख्तर नाम के व्यक्ति ने मारपीट कर कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया. आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ […]

विज्ञापन

सहेली जमाला अंसारी के देवर ने की मारपीट

जमशेदपुर : ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर तीन के एक घर में जीनत बेगम नाम की महिला को हसन अख्तर नाम के व्यक्ति ने मारपीट कर कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया. आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ महिला को बाहर निकाला. घटना 9 अप्रैल की है. 11 अप्रैल को पड़ोसियों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस महिला का एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रही है. पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक थाने (आजादनगर) में लिखित शिकायत नहीं की गयी थी.
क्या है मामला. ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी तथा वर्तमान में सउदी अरब में रह रहे जावेद अख्तर का उनके भाइयों से संपत्ति बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा है. जावेद की पत्नी जमाला अंसारी अपने बच्चों के साथ अपने हिस्से के मकान में रहती है. 8 अप्रैल को जमाला की बेटी की तबीयत खराब हो गयी. जमाला ने अपनी सहेली जीनत बेगम को घर की देखभाल के लिए बुलाया. जीनत अपने दो बच्चों को लेकर जमाला के घर आ गयी. नौ अप्रैल को जमाला अपनी बेटी को इलाज कराने कोलकाता चली गयी तथा घर की देखभाल के लिए जीनत को छोड़ गयीं. इसी बीच जमाला का देवर हसन अख्तर ने जीनत के साथ मारपीट की और उसके दोनों बच्चों को बाहर निकाल कर घर बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola