ट्रेन से युवती को जबरन उतारने का प्रयास, प्रेमी पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

आनंद विहार एक्सप्रेस से भाई के साथ भुवनेश्वर जा रही थी युवती आरोपी युवक ने लड़की को प्रेमिका होने का किया दावा जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर बुधवार को आनंद विहार एक्सप्रेस से भाई के साथ जा रही लड़की को उतार रहे कोलकाता के अशीष रंजन बेहरा को आरपीएफ ने पकड़ा और जीआरपी को सौंप […]

विज्ञापन

आनंद विहार एक्सप्रेस से भाई के साथ भुवनेश्वर जा रही थी युवती

आरोपी युवक ने लड़की को प्रेमिका होने का किया दावा
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर बुधवार को आनंद विहार एक्सप्रेस से भाई के साथ जा रही लड़की को उतार रहे कोलकाता के अशीष रंजन बेहरा को आरपीएफ ने पकड़ा और जीआरपी को सौंप दिया. घटना को लेकर जीआरपी ने बताया कि भद्रक के श्रीधर अपनी बहन के साथ ट्रेन से भुवनेश्वर जा रहा था. जैसे ही ट्रेन टाटानगर पहुंची अशीष रंजन बेहरा ट्रेन में चढ़कर लड़की का हाथ खींच कर ले जाने लगा. इसकी जानकारी श्रीधर ने ट्रेन के टीटीई को दी. फिर टीटीई ने जानकारी आरपीएफ काे दी. आरपीएफ ने आकर उन लोगों को टाटानगर में उतार लिया. मामले की जानकारी दोनों के परिवार वालों को दे दिया गया है. आशीष ने बताया की लड़की उसकी बहन की ननद है और वे दोनों प्यार करते हैं. साथ ही शादी करना चाहते हैं, लेकिन घर के लोग इसके लिए राजी नहीं हैं.
रेल जीएम आज राउरकेला व किरीबुरू का करेंगे निरीक्षण : गुरुवार को रेल जीएम राउरकेला व किरीबुरू स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. इसके लिए वे हावड़ा-कोरापुट समलेश्वरी एक्सप्रेस से राउरकेला पहुंचेंगे. वहीं गुरुवार को सीसीएम एके झा द्वारा पेंट्रीकार व कैंटीन का निरीक्षण किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola