आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चाईबासा : चाईबासा नगर पर्षद चुनाव के मतगणना कक्ष में बिना आइकार्ड (पहचान पत्र) के उम्मीदवार प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उक्त बातें उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहीं. उन्होंने नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया. चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी पदाधिकारी गंभीरता से जांच करें. आचार […]
विज्ञापन
चाईबासा : चाईबासा नगर पर्षद चुनाव के मतगणना कक्ष में बिना आइकार्ड (पहचान पत्र) के उम्मीदवार प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उक्त बातें उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहीं. उन्होंने नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया.
चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी पदाधिकारी गंभीरता से जांच करें. आचार संहिता जैसी शिकायत आने पर अविलंब कार्रवाई करें. जांच प्रतिवेदन जमा करें. मतगणना कक्ष में प्रवेश होने से पूर्व सभी की जांच होगी. मतदान के दौरान सभी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. चुनाव से एक दिन पूर्व रविवार को उपायुक्त सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसमें मतदान में बोगस वोट डालने वालों पर किस तरह से नकेल कसा जायेगा इसका टिप्स देंगे.
500 से अधिक पुलिस बल, 50 तक पदाधिकारी होंगे तैनात
जिला पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. चुनाव में लगभग 500 पुलिस के जवान होंगे. इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगे. वहीं 50 के लगभग अधिकारी होंगे. इसमें एसआई व एएसआइ शामिल है. वहीं कुछ अधिकारियों को रिजर्व रखा गया है.
बांधपाड़ा में मुर्गा-भात व शराब बांटने की शिकायत
चाईबासा. शहर के वार्ड नंबर-20 स्थित बांध पाड़ा क्षेत्र में प्रत्याशियों की ओर से वोटरों में शराब व मुर्गा भात बांटे जाने की शिकायत
प्रशासन को मिली है. मंगलवार को इसकी सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में गश्ती की. कहा जा रहा है कि एक ईंट भट्ठा में मुर्गा भात तैयार किया जाता है. वहां से पैकेट के जरिये यहां लाकर उसे बांटा जाता है. वहीं शाम को शराब उपलब्ध करायी जा रही है.
पूरी प्रक्रिया में एक उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी व वार्ड पार्षद के प्रत्याशी की मिलीभगत सामने आ रही है. इस संबंध में मिले गुप्त सूचना को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है.
44 पोलिंग पार्टी को मिला चुनावी प्रशिक्षण
नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को पोस्ट ऑफिस रोड स्थित स्कॉट बालिका उच्च विद्यालय में पोलिंग पार्टी के लिए प्रशिक्षण दिया गया. कुल 44 पोलिंग पार्टी के करीब 308 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. इसके लिए मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति हुई थी. तीन पालियों में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ. प्रथम पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक ग्रुप 1 से 15 तक के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ. इसके बाद 12 बजे से 2 बजे तक ग्रुप 16 से 30 तक के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ. इसके बाद अंत में 3 बजे से 5 बजे तक ग्रुप 31 से लेकर 44 तक के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ. इस प्रशिक्षण शिविर में वरीय कोषांग पदाधिकारी कमल कुमार सिंह उपस्थित रहे. मास्टर ट्रेनर के तौर पर योगेश रवानी, अनंत लाल विश्वकर्मा, योगेश सामड़, दीपक प्रजापति, हरिनारायण प्रसाद सिन्हा, विनय कुमार व महेश सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










