दलमा राजा बांटेंगे गिरा सकाम

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : दलमा बुरू सेंदरा समिति ने आह्वान किया है कि 23 अप्रैल को सेंदरा वीर दलमा की पहाड़ी में शिकार खेलेंगे. परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा गांव में 6 अप्रैल को दलमा राजा राकेश हेंब्रम के आवास पर ग्राम देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के बाद दिसुआ शिकारियों को गिरा सकाम (निमंत्रण) भेजना शुरू हो गया […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : दलमा बुरू सेंदरा समिति ने आह्वान किया है कि 23 अप्रैल को सेंदरा वीर दलमा की पहाड़ी में शिकार खेलेंगे. परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा गांव में 6 अप्रैल को दलमा राजा राकेश हेंब्रम के आवास पर ग्राम देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के बाद दिसुआ शिकारियों को गिरा सकाम (निमंत्रण) भेजना शुरू हो गया है. लेकिन 14 अप्रैल को गदड़ा के तुपुडांग चढ़क मेला में विधिवत दिसुआ शिकारियों के नाम गिरा सकाम छोड़ा जायेगा.
वन देवी-देवताओं की होगी पूजा. दलमा राजा राकेश हेंब्रम 22 अप्रैल को दलमा की तराई में वन देवी-देवताओं की पूजा कर वन में प्रवेश व शिकार खेलने की अनुमति मांगेंगे. इस दौरान पारंपरिक हथियार तीर-धुनष आदि की पूजा की जायेगी. पूजा में दिसुआ शिकारी भी शामिल होंगे.
समिति नहीं मांगेगी अनुमति. सोमवार को गदड़ा में हुई बैठक में दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने कहा कि दलमा बुरू सेंदरा समिति वन विभाग से सेंदरा पर्व के लिए कोई अनुमति नहीं मांगेगा. वन विभाग के अधिकारी कुछ बातचीत करना चाहते हैं, तो आकर सेंदरा समिति से बातचीत करें. सेंदरा वीरों को रोकने के लिए वन विभाग हाता, जादूगोड़ा, पटमदा, मिर्जा, शहरबेड़ा, फोदलोगोड़ा समेत अन्य जगहों पर चेक नाका बनाती है. यह आदिवासी समुदाय पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से परंपरा को बाधित करने का प्रयास है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola