54 ने दाखिल किया नामांकन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनाव में सोमवार को 54 लोगों ने नामांकन दाखिल किया. चुनाव के लिए 56 नामांकन फॉर्म खरीदे गये थे इनमें दो लोगों ने सोमवार को नामांकन दाखिल नहीं किया. इससे आॅफ्टर मार्केट से एक मात्र नामांकन दाखिल हो सका. एेसे में निर्वतमान कमेटी मेंबर अजीत सिंह का वहां से […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनाव में सोमवार को 54 लोगों ने नामांकन दाखिल किया. चुनाव के लिए 56 नामांकन फॉर्म खरीदे गये थे इनमें दो लोगों ने सोमवार को नामांकन दाखिल नहीं किया. इससे आॅफ्टर मार्केट से एक मात्र नामांकन दाखिल हो सका. एेसे में निर्वतमान कमेटी मेंबर अजीत सिंह का वहां से निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है.
आॅफ्टर मार्केट की एक सीट के लिए मात्र दो प्रत्याशी अजीत सिंह और कृपा सिंधु ने ही नामांकन फॉर्म खरीदा था. सिंधु ने नामांकन दाखिल नहीं किया. यहां कुल छह मतदाता हैं. सोमवार को नामांकन दाखिल करने को लेकर सुबह से ही गहमागहमी देखी जा रही थी. सुबह 9 बजे से ही यूनियन कार्यालय में प्रत्याशियों का प्रस्तावक व समर्थकों के साथ आना शुरू हो गया था. निर्वाचन पदाधिकारी इंटक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा और वरुण कुमार सिंह की देखरेख में शाम चार बजे तक नामांकन कार्य हुआ. इस प्रकार सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गयी.
सिंधु को नहीं मिले दो प्रस्तावक, नामांकन से चूके
आगामी 18 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए एटीपी से महेश्वर बेसरा और आॅफ्टर मार्केट से कृपा सिंधु ने नामांकन दाखिल नहीं किया. स्वास्थ्य कारणों से महेश्वर बेसरा ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जबकि आॅफ्टर मार्केट से कृपा सिंधु समय पर दो प्रस्तावक नहीं मिलने से नामांकन करने से चूक गये.
12 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच
12 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 14 अप्रैल को प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी. 16 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी. इसके बाद निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची और अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा. 18 अप्रैल की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कंपनी परिसर में मतदान होगा. उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










