नामदा बस्ती से निकली अंतिम यात्रा, भुइयांडीह बर्निंग घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी सेना के जवान अश्विनी कुमार सिंह का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ सोमवार को हुआ. सोमवार सुबह 5.30 बजे अश्विनी का पार्थिव शरीर कोलकाता कमांड हॉस्पिटल से नामदा बस्ती, लाइन नंबर एक स्थित आवास लाया गया. शव पहुंचते ही बस्ती का माहौल गमगीन हो गया. रीति-रिवाज के बाद […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी सेना के जवान अश्विनी कुमार सिंह का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ सोमवार को हुआ. सोमवार सुबह 5.30 बजे अश्विनी का पार्थिव शरीर कोलकाता कमांड हॉस्पिटल से नामदा बस्ती, लाइन नंबर एक स्थित आवास लाया गया. शव पहुंचते ही बस्ती का माहौल गमगीन हो गया. रीति-रिवाज के बाद सैनिक सम्मान के साथ शव यात्रा भुइयांडीह बर्निग घाट पहुंची. बर्निंग घाट पर सोनारी आर्मी कैंप के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नीरज सिंह की मौजूदगी फील्ड रेजिमेंट के जवानों ने अश्विनी को सलामी दी. मौके पर अश्विनी की यूनिट से आये नायक सत्यानंद महतो ने भी उन्हें सलामी दी.

उसके बाद पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, सुशील कुमार सिंह, हवलदार रमेश सिंह, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह, सुरेंद्र नाथ ओझा, अभय सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, दिनेश तिवारी ने जवान काे श्रद्धांजलि दी. मौके पर पुलिस-प्रशासन की ओर से भी दिवंगत जवान अश्विनी को श्रद्धांजलि दी गयी. फिर जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

भारत माता की जय से गूंजी नामदा बस्ती
अश्विनी का शव पहुंचते ही मां और मौसी शव को सीने से लगाकर रोने लगी. मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी. शव यात्रा निकलते ही नामदा बस्ती भारत माता की जय के नारों से गूंज उठी. पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य के साथ पुलिस के जवान शव यात्रा के आगे चल रहे थे. तिरंगे में लिपटा शव फूलों से सजी गाड़ी में रवाना किया गया. पुलिस की पायलट गाड़ी के पीछे दो दो कतार में बाइकों के बीच जवान का शव बर्निंग घाट पर लाया गया. परिवार के लोगों ने बताया कि अश्विनी बचपन से ही मौसी के घर नामदा बस्ती में रहा था. उसके बाद सेना की नौकरी में चला गया. अश्विनी के पिता बिहार के रोहतास में होमगार्ड हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola