बोनस के साथ मिलेगा छुट्टी का पैसा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बोनस व एक दिन का वेतन देने की मांग को लेकर आउट सोर्स कर्मचारियों का धरना वार्ता में बनी सहमति के बाद समाप्त हो गया. सोमवार को एमजीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ बी भूषण, उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी, ठेकेदार व एमजीएम अस्पताल असंगठित मजदूर संघ के पांच प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई. संघ के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बोनस व एक दिन का वेतन देने की मांग को लेकर आउट सोर्स कर्मचारियों का धरना वार्ता में बनी सहमति के बाद समाप्त हो गया. सोमवार को एमजीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ बी भूषण, उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी, ठेकेदार व एमजीएम अस्पताल असंगठित मजदूर संघ के पांच प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई. संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी सात सूत्री मांगों को रखा जिस पर पांच पर सहमति बनी. उसके बाद दो दिन से चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया.

संघ के महासचिव भगवान दूबे ने बताया कि हमारी सात में पांच मांगों को मान लिया गया है. मांगों में बोनस व छुट्टी का पैसा मुख्य था. ठेकेदार द्वारा तीन माह के अंदर एक साल का व छह माह के अंदर दो साल का वेतन देने की बात कही गयी. इसके साथ ही श्रम विभाग के नियमानुसार पीएफ, ईएसआइ सहित अन्य सुविधा देने की बात कही गयी. बोनस के बारे में ठेकेदार द्वारा कहा गया कि तीन माह से अधिक का आवंटन आने पर एक साल व छह माह का आवंटन आने पर दो साल का बोनस एक साथ दिया जायेगा.
इसके साथ नियम के तहत ईएसआई व पीएफ की जानकारी देने पर सहमति बनी. इसके साथ ही राष्ट्रीय अवकाश के लिए श्रम कार्यालय से इसकी लिस्ट लेने के साथ ही उसी के अनुसार भुगतान किया जायेगा. वहीं ठेकेदार ने भी कुछ शर्त रखी थी जिसपर सहमति बनी. इसमें इंटर्नशिप एवं रजिस्ट्रेशन की कॉपी, स्टाफ नर्स की एजेंसी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
टेक्नीशियन तथा ड्रेसर का रजिस्ट्रेशन का रिन्यूवल कराकर एजेंसी को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. सभी कर्मचारियों को मैट्रिक का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. एजेंसी किसी भी कर्मी का मैट्रिक प्रमाण पत्र मांगने का अधिकार सुरक्षित रखता है. वार्ता में अधीक्षक डॉ बी भूषण, उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी, ठेकेदार राजीव रंजन व अस्पताल असंगठित मजदूर संघ के भगवान दूबे, कालीचरण मुर्मू, स्वेता, विद्या कुमारी, मनीषा सहित अन्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola