Jamshedpur News : पुराने एमजीएम में तैनात 11 होमगार्ड जवान अब नये अस्पताल में करेंगे ड्यूटी
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 14 Oct 2025 1:12 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : एमजीएम के नये व पुराने अस्पताल की सुरक्षा में कुल 90 होमगार्ड जवानों को लगाया गया है. जिसमें 67 नये व 23 पुराने अस्पताल में इस समय ड्यूटी कर रहे है.
विज्ञापन
वर्तमान में पुराने एमजीएम में 23 होमगार्ड कर रहे ड्यूटी
Jamshedpur News :
एमजीएम के नये व पुराने अस्पताल की सुरक्षा में कुल 90 होमगार्ड जवानों को लगाया गया है. जिसमें 67 नये व 23 पुराने अस्पताल में इस समय ड्यूटी कर रहे है. वहीं नये अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की भीड़ बढ़ रही है. होमगार्ड की संख्या कम होने पर काम करने में काफी परेशानी हो रही है. इसको देखते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने सोमवार को अस्पताल के होमगार्ड इंचार्ज के साथ बैठक की. इसमें तय किया गया कि पुराने एमजीएम अस्पताल में तैनात 23 होमगार्ड जवानों में से 11 को नये अस्पताल में ड्यूटी पर लगाया जायेगा.छह जवान लिफ्ट में करेंगे काम
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने बताया कि पुराने अस्पताल से 11 होमगार्ड जवानों को नये अस्पताल में लाया जा रहा है. जिसमें छह होमगार्ड को लिफ्ट में ड्यूटी दी जायेगी. अब कोई भी मरीज व उनके परिजन अपने से लिफ्ट नहीं चलायेंगे. इसके साथ ही एक लिफ्ट में सिर्फ दस लोग ही आ जा सकेंगे. इसकी भी निगरानी होमगार्ड जवानों द्वारा की जायेगी. उन्होंने बताया कि होमगार्ड दो शिफ्ट में ही लिफ्ट में काम करेंगे. नाइट में उनकी ड्यूटी नहीं होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










