जमशेदपुर : आज मंच साझा करेंगे नीतीश -बाबूलाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2017 8:16 PM
जमशेदपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर रविवार को शहर में नो एंट्री रहेगी. 11 जून रविवार को सुबह 6:00 से रात 11:00 बजे के बीच शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नही होगा. कल नीतीश और बाबूलाल की सभामें […]
जमशेदपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर रविवार को शहर में नो एंट्री रहेगी. 11 जून रविवार को सुबह 6:00 से रात 11:00 बजे के बीच शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नही होगा. कल नीतीश और बाबूलाल की सभामें शराबबंदी का मुद्दा भी उठ सकता है. 86 बस्तियों को मालिकाना हक, राज्य में शराब बंदी समेत अन्य मुद्दे पर 11 जून को एग्रिको मैदान में होने वाली बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की सभा को सफल बनाने के लिए झाविमो ने पूरी ताकत झोंक दी है. शहर को झंडा-बैनर से पाटा जा रहा है. मुख्य मार्गों में तोरण द्वार बनाये गये हैं.
नीतीश-मरांडी की सभा कल, झाविमो ने झोंकी ताकत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










