चाेरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
चाेरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी के पांच वाटर पंप और दो सेक्शन पाइप बरामद किया है.

विज्ञापन

टाटीझरिया. टाटीझरिया पुलिस ने वाटर पंप चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इनमें टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खंभवा निवासी शिवकुमार सिंह और राजेश्वर सिंह उर्फ राजू सिंह शामिल हैं. पुलिस ने चोरी के पांच वाटर पंप और दो सेक्शन पाइप बरामद किया है. मंगलवार को टाटीझरिया थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ बैजनाथ प्रसाद और थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. बताया की 27 जनवरी को मंडपा निवासी गणेश साव ने टुलू मोटर पंप चोरी होने का मामला टाटीझरिया थाना में दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. इसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ ने किया. छापामारी दल में थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, अनुसंधानकर्ता एएसआई दीपक कुमार पाल, आरक्षी टिंकू कुमार, संजय कुमार शामिल हैं.

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बरकट्ठा. बरवां निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार (पिता स्व सिकंदर प्रसाद) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. 25 जनवरी की रात सूर्यकुंड में सड़क दुर्घटना में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका रांची के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां 27 जनवरी की रात उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

चाचा की हत्या कर भतीजा हुआ फरार

हजारीबाग. हजारीबाग मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बोचो गांव में अपने चाचा की हत्या कर भतीजा के फरार हो जाने का मामला सामने आया है. मुफ्फसिल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है. बताया गया कि 27 जनवरी की शाम पिंटू राम, भाई प्रकाश राम (दोनों के पिता स्व मोती राम) और शिवा राम उर्फ जैक्सन (पिता भोला राम) के बीच घरेलू विवाद में मारपीट हुई. इस घटना में पिंटू राम की मौत हो गयी, जबकि प्रकाश राम घायल हो गया. घायल प्रकाश का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. पिंटू राम और प्रकाश राम का भतीजा शिवा राम उर्फ जैक्सन है. शिवा राम पर आरोप है कि उसने अपने चाचा पिंटू राम और प्रकाश राम पर पहले जानलेवा हमला किया, जब दोनों घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. तब शिवा राम खुद टोटो रिक्शा बुला कर दोनों को अस्पताल पहुंंचाया, जहां पिंटू राम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को गुमराह करने का प्रयास : पिंटू राम को मृत घोषित किये जाने के बाद शिवा राम ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी. उसने शव को अस्पताल से घर ले आया और वहां से फरार हो गया. इधर, इलाज करा रहे प्रकाश राम ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. मुफ्फसिल पुलिस देर रात बोचो गांव पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा.

क्या कहती है मुफ्फसिल पुलिस : मुफ्फसिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने कहा कि पिंटू राम की हत्या उसके भतीजे शिवा राम ने की है. वह फरार है. पारिवारिक विवाद में शिवा राम ने दो चाचा प्रकाश राम और पिंटू राम पर जानलेवा हमला किया है, जिसमें पिंटू राम की मौत हो गयी है. घायल प्रकाश राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola