अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने नाबालिग को रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने नाबालिग को कुचला, मौत

विष्णुगढ़ के केंदुइयाटांड़ में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय दयाल सोरेन की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

विष्णुगढ़ (हजारीबाग): जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में तेज रफ्तार की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत हो गई है. यह पूरी घटना जोबर पंचायत अंतर्गत केंदुइयाटांड़ टोला की है जहां शुक्रवार को ट्रैक्टर ने नाबालिग को रौंद दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया.

किसी काम से सड़क पर पैदल चल रहा था नाबालिग

मृतक की पहचान दयाल सोरेन (17 वर्ष) पिता-छोटेलाल सोरेन के रुप में की गई है. घटना के संबंध में बताया गया है कि दयाल सोरेन किसी काम से सड़क पर पैदल चल रहा था. इसी दौरान मोड़ के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घायल दयाल को इलाज के लिए हजारीबाग पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है, और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola