बटुका खपिया में धूमधाम से मनाया गया सरहुल

पाहन मोहन गंझू ने सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा करायी.
केरेडारी. प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित बटुका खपिया में सरहुल धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर पाहन मोहन गंझू ने सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा करायी. ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ सरना स्थल पहुंचे. मंडाटांड़ में बटुका खपिया के युवक-युवतियाें ने ढोल और मांदर की थाप पर गीत-नृत्य प्रस्तुत किया. पूजा को सफल बनाने में बुंडू के पूर्व पंसस मोहन कुमार, पाहन वीर मोहन गंझू, बालेश्वर महतो, पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो, पूजा समिति के अध्यक्ष मनेश उरांव, सचिव मुकेश उरांव, कोषाध्यक्ष चैता उरांव, संयोजक विनोद उरांव, वीरेंद्र उरांव, दीपक साहू, उपेंद्र यादव, उदयनाथ महतो, राजमणि तिर्की, रामचंद्र उरांव सहित कई लोगों का अहम योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सलाउद्दीन
सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










