झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने योजनाओं की समीक्षा की

Updated at : 28 Jan 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने योजनाओं की समीक्षा की

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ली.

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारु और प्रणेश सॉलोमन ने मंगलवार को परिसदन भवन में समीक्षा बैठक की. बैठक में अल्पसंख्यकों के लिए चल रही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने सरदार चरणजीत सिंह के मामले को लेकर अपर समाहर्ता, बरही एसडीओ और चौपारण सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का निर्देश दिया. बैठक में कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस, उद्योग विभाग, नियोजन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी ली. उनकी प्रगति रिपोर्ट का मूल्यांकन किया. श्री मथारू ने कहा कि कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं चला रखी है. जिले से कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की. अल्पसंख्यकों के कितने स्कूल हैं, कितने हॉस्टल बिल्डिंग हैं या कितने मदरसे हैं. जो स्कूल हैं, उनमें शिक्षकों की क्या स्थिति है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त की. अल्पसंख्यक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति को लेकर डीइओ और डीएसई को दिशा-निर्देश दिया. अपने स्तर से एक महीने के अंदर बहाली करने को कहा. बैठक में आयोग के सदस्य बरकत अली, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, बरही एसडीओ जोहन टुडू, सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola