कोडरमा सांसद को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बांटी मिठाइयां
Updated at : 10 Jun 2024 6:25 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बरकट्ठा में भाजपाइयों ने जश्न मनाया है.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बरकट्ठा में भाजपाइयों ने जश्न मनाया है. दिव्य कल्याण आश्रम बरकट्ठा में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी. सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केदार साव ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार कोडरमा सांसद को कैबिनेट में जगह मिली है. यह सम्मान अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में कोडरमा लोकसभा का मान और सम्मान बढ़ा है. इस अवसर पर बेड़ोकला भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, दुर्गानंद झा, वीरेंद्र मेहता, किसान मोर्चा अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद, राजकुमार मंडल, राजकुमार यादव, राजकुमार पंडित, सुनील प्रसाद, विजय यादव, दिलीप मंडल, बुलाकी प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




