सड़क किनारे फेंकी मिली सरकारी दवाएं

ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में रोष
टाटीझरिया. झरपो प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र से करीब 500 मीटर दूर मुख्य पथ पर भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां फेंकी मिलीं. दवाओं पर झारखंड सरकार की मुहर अंकित है. ग्रामीणों का कहना है कि उपकेंद्र में अक्सर दवाओं की कमी बताकर मरीजों को लौटा दिया जाता है, जिससे उन्हें बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं. वहीं एलबेंडाजोल, फोलिक आयरन तथा सर्दी, खांसी और बुखार की दवाइयां सड़क पर बिखरी मिलीं. ग्रामीणों से सूचना मिलने पर झरपो मुखिया शिबू प्रसाद सोनी और विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे. दोनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी पैसे से खरीदी गयी दवाओं को फेंककर बर्बाद किया जा रहा है. घटना को लेकर ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है.
विभाग ने मांगें मानी, महासंघ का प्रदर्शन स्थगित
हजारीबाग. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) ने 10 जून को रांची के नेपाल हाउस के सामने आहूत प्रदर्शन वापस ले लिया है. इस संबंध में हजारीबाग जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने नौ जून को बताया कि विभाग ने महासंघ (त्रिपाठी गुट) की सभी मांगें मान ली है. इस कारण संघ की राज्य स्तरीय कमेटी ने 10 जून के प्रदर्शन को वापस ले लिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










