सड़क हादसे में सत्तू विक्रेता की मौत

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 09 Jun 2026 10:56 PM

विज्ञापन

गिरिडीह के रहने वाले थे

विज्ञापन

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चलनिया-इटवा टाड़ रोड में मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रोहित कुमार तरवे (52 वर्ष, पिता छोटू राम तरवे) के रूप में की गयी. वह गिरिडीह जिला के भरकट्टा गांव के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार वह मोटरसाइकिल पर गांव-गांव में घूम-घूम कर सत्तू बेचने का काम करते थे. मंगलवार को वह इटवा टाड़ की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी. जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में एंबुलेंस से विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां से रेफर होने के बाद उन्हें धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है.

डोरी चुन रही महिला को लगी गोली, हालत खतरे से बाहर

कटकमसांडी. कटकमदाग और चतरा जिला के शिला ओपी क्षेत्र स्थित पनवाटांड़ जंगल में महुआ का फल डोरी चुन रही महिला गोली लगने से जख्मी हो गयी. चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर शरीर से छर्रा निकाल दिया है. उसकी हालत खतरे से बाहर है. वहीं घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चतरा और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त छापामारी जारी है. जानकारी के अनुसार चतरा जिले के शिला ओपी अंतर्गत चोपे गांव निवासी शांति देवी (पति चुरामन सिंह भोक्ता) सोमवार की शाम कटकमदाग थाना क्षेत्र के पनवाटांड़ जंगल में डोरी चुन रही थी. इस दौरान शिकारियों की गोली से वह घायल हो गयी. उसका इलाज शिला ओपी प्रभारी हरिश्चंद्र तिरवार के सहयोग से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola