विनोद को हराकर अध्यक्ष बने रामेश्वरम राम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 3:55 PM

विज्ञापन

आंबेडकर मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन में लोकतांत्रिक तरीके से रविदास महासभा नगर इकाई का चुनाव हुआ.

विज्ञापन

रविदास महासभा नगर इकाई का चुनाव

बड़कागांव.

आंबेडकर मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन में लोकतांत्रिक तरीके से रविदास महासभा नगर इकाई का चुनाव हुआ. अध्यक्षता लालधारी राम व संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन ने किया. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रामवृक्ष राम, महेश राम, सुकेश कुमार, संतोष कुमार राम की देख-रेख में चुनाव कराया गया. अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ राम, रामेश्वर राम व विनोद राम चुनाव मैदान में उतरे. इस दौरान 66 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया. दो मत रद्द पाए गये. अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर राम को 33 वोट, विनोद राम को 25 वोट व रघुनाथ राम को छह वोट मिला. मतगणना के बाद रामेश्वर राम 8 वोट से विनोद राम को हराते हुए अध्यक्ष चुने गये. चुनाव के दौरान सचिव पद में राजू कुमार दास, कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गये. जबकि सर्वसमिति से उपाध्यक्ष विनोद राम, आकाश कुमार, सावन कुमार रवि, आशीष कुमार, गणेश राम को उपाध्यक्ष संजय कुमार रवि, संयोजक रामवृक्ष राम, राजीव रंजन, संरक्षक महेश, रघुनाथ राम, मुख्य प्रवक्ता सुकेश कुमार, संतोष कुमार राम, संजय निगम, संगठन मंत्री के पद पर सरजू राम, सुरेंद्र राम एवं मीडिया प्रभारी संजय सागर को चुना गया. कार्यकारिणी कमेटी में निरंजन राम, अजीत कुमार रवि, लालधारी रविदास, मिथुन राम, सुनील राम, उदय कुमार रवि, सूरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आजाद कुमार, जागेश्वर राम, अजय राम सहित कई लोग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola