अवैध बालू लदे टीपर व ट्रैक्टर जब्त

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 06 Jun 2026 10:06 PM

विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चलकुशा-बंडासिंघा मार्ग पर अवैध बालू लदे टीपर और ट्रैक्टर को पकड़ा गया है. बरकट्ठा अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू एवं गोरहर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात संयुक्त अभियान में यह कार्रवाई की. चलकुशा थाना क्षेत्र के बराकर नदी घाट से अवैध बालू लादकर आ रहे बिना नंबर के एक टीपर (मिनी हाइवा) तथा एक ट्रैक्टर को पकड़कर गोरहर थाना लाया गया. इस कार्रवाई के बाद बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी की ओर से जिला खनन पदाधिकारी को आवेदन दिया जा रहा है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस बाबत सीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, पर संपर्क नहीं हो पाया.

चोरी के टोटो के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कटकमसांडी. पेलावल पुलिस ने चोरी के टोटो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि जलमा गांव से चोर टोटो की चोरी कर ले भागे थे. इस बाबत पांच जून को जलमा गांव निवासी बालेश्वर प्रसाद के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने टोटो चोरी करने की बात स्वीकार की. इनकी निशानदेही पर सिलवार जंगल से टोटो और चार पीस बैट्री बरामद किया गया. आरोपी सूरज कुमार और विकास कुमार दोनों जलमा, कंचनपुर थाना कटकमसांडी के रहने वाले हैं. छापामारी दल में पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक, सहायक अवर निरीक्षक लीसो किस्को के अलावा पेलावल ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola