राजकीय मध्य विद्यालय गैड़ा में 127 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण, छात्रों के चेहरे में दिखी खुशी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 25 बरकट्ठा 1 में - विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण करते जनप्रतिनिधि व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के राजकीय मध्य विद्यालय गैड़ा में कक्षा आठवीं के 127 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

बरकट्ठा: राजकीय मध्य विद्यालय गैड़ा में शनिवार को कक्षा आठवीं के 127 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि मुखिया सुमन देवी, उप मुखिया चंद्रदीप पांडेय, पंचायत समिति सदस्य सोनिया देवी, वार्ड सदस्य मंजू देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भोला राम और प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कहा कि राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और स्कूल आने-जाने में आसानी के लिए साइकिल समेत कई जनकल्याणकारी सुविधाएं मुहैया करा रही है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने और नियमित रूप से विद्यालय आने की अपील की. साथ ही बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर शिक्षक देवेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, मिथलेश पांडेय, प्रबोध पांडेय, सुबोध पांडेय, महेंद्र पांडेय, उमाकांत और पंकज राय समेत अन्य सभी शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola