12 से सरकारी स्कूलों में चलेगा नशा विरोधी अभियान

Updated:
विज्ञापन
12 से सरकारी स्कूलों में चलेगा नशा विरोधी अभियान

अभियान 25 जून को समाप्त होगा

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में 11वीं एवं 12वीं कक्षा के सभी सरकारी स्कूलों में मादक पदार्थ के खिलाफ जागरूकता अभियान चलेगा. इसमें मादक पदार्थ के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक किया जायेगा. इसकी शुरुआत 12 जून से होगी. यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलेगा. 25 जून को समाप्त होगा. राज्य स्तर पर यह अभियान 10 जून को शुरू होगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव से जारी निर्देश के बाद हजारीबाग जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिये हैं. डीइओ प्रवीण रंजन ने बताया कि 11वीं से 12वीं कक्षा के 38 प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों को अभियान की सफलता को लेकर प्रेरित किया गया है. फिलहाल जिले के प्लस टू स्कूलों में चालू सत्र 2026-27 में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या 25000 के करीब है. उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ के खिलाफ स्कूलों में स्लोगन राइटिंग, क्विज, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी. साइकिल रैली भी निकलेगी.

ससुर पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग. कोर्रा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. एक बहू ने अपने 61 वर्षीय ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस संबंध में उसने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि ससुर ने उसके साथ तीन-चार बार दुष्कर्म किया. तंग आकर वह थाना शिकायत के लिए पहुंची है. आवेदन मिलते ही कोर्रा पुलिस आरोपी ससुर को पूछताछ के लिए थाना ले आयी है. थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने कहा कि महिला के आवेदन पर जांच की जा रही है. जांच में सत्यता पाये जाने पर आरोपी ससुर पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola