हाथियों का झुंड बड़कागांव के जुगरा गांव पहुंचा, 4 घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को भी पहुंचाया नुकसान

Jharkhand news, Hazaribagh news : बड़कागांव : हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव वन क्षेत्र के तहत जुगरा गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. 5 एकड़ भूमि में लगे धान, मकई और गन्ना के फसल को नुकसान पहुंचाया. वहीं, 4 घरों को ध्वस्त कर दिया. इससे किसानों एवं गरीबों की लाखों रुपये की क्षति हुई है.
Jharkhand news, Hazaribagh news : बड़कागांव : हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव वन क्षेत्र के तहत जुगरा गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. 5 एकड़ भूमि में लगे धान, मकई और गन्ना के फसल को नुकसान पहुंचाया. वहीं, 4 घरों को ध्वस्त कर दिया. इससे किसानों एवं गरीबों की लाखों रुपये की क्षति हुई है.
बताया गया कि जुगरा के झरना पहाड़ के पास हाथियों द्वारा उत्पात मचाया जाने से भुनेश्वर साव के खेत में लगे गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है. इसके अलावा ईश्वरी साव, भीम साव, राजू साहू, जितेंद्र साहू, महादेव साव और अशोक साहू के खेतों में लगे धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है. वहीं तुलसी राणा, चेतलाल महतो, चेतलाल महतो (द्वितीय ) और राजकुमार महतो के घरों को हाथियों ने ध्वस्त कर दिया.
Also Read: झारखंड के हर जिले से 2 शिक्षकों को मिलेगा कोरोना शिक्षा योद्धा पुरस्कार, मांगे गये नाम
इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को जानकारी दी गयी. वन विभाग के आरक्षी भूपेंद्र कुमार ने हाथियों द्वारा उत्पात मचाये जाने की सूचना विभाग को दी है. उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खेतों में नुकसान पहुंचाया गया है, उन्हें विभाग के अधिकारी विभाग की ओर से जल्द मुआवजा दिलायेंगे.
ग्रामीणों ने कहा हाथियों की संख्या 18 से 20 है. वे झरना के पास खेतों के नुकसान पहुंचा कर टावर जंगल के पास जमे हैं. रात होते ही हाथी गांव की ओर आने लगते हैं. जिसके कारण ग्रामीणों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




