दिव्यांग बच्चों की उचित देखभाल और अधिकारों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 22 बरकट्ठा 2 में - कार्यशाला में शामिल संस्था सचिव बीरबल प्रसाद व अभिभावक. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा में दिव्यांग बच्चों की देखभाल, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

बरकट्ठा: बेलकप्पी पंचायत भवन में मानव विकास संस्था की ओर से दिव्यांग बच्चों के उचित देखभाल एवं उनके अधिकारों को लेकर कार्यशाला हुआ. कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों और समुदाय के लिए वकालत किया गया.

विज्ञापन

जिसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों, समुदाय के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं स्थानीय संस्थाओं के बीच दिव्यांग बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास तथा सामाजिक समावेशन के बारे में जागरूकता बढ़ाना था.

संस्था समन्वयक राहुल कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. संस्था सचिव बीरबल प्रसाद ने कहा कि सबसे पहले दिव्यांगता के प्रकारों की प्रारंभिक पहचान करना जरूरी है, ताकि बच्चों के साथ सम्मानजनक और समान व्यवहार किया जा सके. प्रखंड संसाधन शिक्षक मुकेश कुमार ने सरकारी योजनाओं, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, पेंशन और अन्य मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने परिवार एवं समुदाय की भूमिका पर चर्चा की. समाज से भेदभाव और सामाजिक कलंक को पूरी तरह खत्म करने की आवश्यकता पर बल दिया. सफल बनाने में रॉबिन कुमार, रोहित टुडू, मारिया दास बास्के, अंजू देवी, कार्तिक महतो, अमृत राम, मंजू देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola