DC ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की,15 अगस्त तक बिना निबंधन वाले वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीसी व अन्य | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में अवैध कोयला परिवहन और बिना निबंधन वाले वाहनों के खिलाफ 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

हजारीबाग: जिले में अवैध कोयला परिवहन, ओवरलोडिंग और बिना निबंधन वाले वाहनों के खिलाफ 15 अगस्त तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा. उपायुक्त हेमंत सती ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिया.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध परिवहन के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित जांच अभियान चलाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. बैठक में वाहन निबंधन, कर वसूली, सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की गई.

उपायुक्त ने सभी वाहन स्वामियों से समय पर निबंधन, फिटनेस और कर भुगतान कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि फिटनेस नियमों का पालन सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है. प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच (पीयूसी) की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा.

जिन पेट्रोल पंपों पर यह व्यवस्था नहीं है, उन्हें 15 अगस्त से पहले उपकरण लगानेका निर्देश दिया. साथ ही बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों को ईंधन नहीं देने व कर बकाया वाले वाहन स्वामियों को शीघ्र नोटिस जारी करने और निर्धारित अवधि तक कर जमा नहीं होने पर नीलाम पत्र वाद दायर करने का निर्देश दिया गया.

बरही क्षेत्र में एनडीपीएस से जुड़े मामलों और अवैध पशु परिवहन पर भी अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करने को कहा गया. सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट का नियमित निरीक्षण और दुर्घटना रोकने के उपाय तेज करने के निर्देश भी दिए गए.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola