प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा में 53वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 22 बरकट्ठा 3 में - राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बनाया गया माॅडल. | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन 22 बरकट्ठा 3 में - राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बनाया गया माॅडल. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के प्लस टू उच्च विद्यालय में 53वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने विज्ञान के बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

बरकट्ठा: प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा में 53वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छह से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. 'विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित' को इस वर्ष की प्रदर्शनी का मुख्य विषय रखा गया था.

इस आयोजन के तहत कुल सात उप-विषय निर्धारित किए गए थे, जिनमें सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक का विकल्प, हरित ऊर्जा, नवोदित प्रौद्योगिकी, मनोरंजक गणितीय प्रतिरूपण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा जल संरक्षण एवं प्रबंधन शामिल थे.

इन विषयों पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से वहां मौजूद शिक्षकों एवं निर्णायक मंडली का विशेष ध्यान आकर्षित किया. प्रदर्शनी में प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बरकट्ठा, मॉडल विद्यालय बरकट्ठा, पीएम श्री हाई स्कूल गंगपाचो और प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय बेलकप्पी समेत कई अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया.

विभिन्न उप-विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जिन्हें अब आगामी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. सफल बनाने में निर्णायक मंडली में सीआरपी रामकृष्ण पांडेय, अनंत कुमार पांडेय, शिक्षक राजेश कुमार, उदय शंकर मंडल, राजीव कुमार समेत अन्य शिक्षक शामिल हैं.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola