विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्य निरीक्षण करते अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने हजारीबाग में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

हजारीबाग: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से आज अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग परिसर, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, केबी हाई स्कूल,कोर्रा एवं दीपगढ़ा स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर एसआईआर के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की.

इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजरों द्वारा प्रपत्रों के वितरण, प्रपत्रों की प्राप्ति, डिजिटाइजेशन की प्रगति तथा एएसडीडी सूची की अद्यतन स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया.

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं संलग्न कर्मियों को निर्देश दिया कि वे बीएलए-2 के साथ बैठक सुनिश्चित करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें.

उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि प्रपत्रों के वितरण एवं प्राप्ति की अद्यतन जानकारी, डिजिटाइजेशन की प्रगति, मृत्यु, डुप्लीकेट एवं स्थानांतरण से संबंधित मामलों का पृथक एवं विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करें.

साथ ही एएसडीडी सूची का शीघ्र संकलन एवं अद्यतन करने के निर्देश भी दिए.निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, सहायक नगर आयुक्त सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola