15 से 30 सितंबर तक चलेगा हिंदी पखवाड़ा, डीवीसी कोनार परियोजना में होंगे विभिन्न प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

हिंदी पखवाडा का शुभारंभा करते परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोनार परियोजना में 15 सितंबर से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम होंगे.

विज्ञापन

विष्णुगढ़. दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोनार परियोजना स्थित सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ. 15 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने की.

विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रधान ने कहा कि हिंदी भारत की राजभाषा होने के साथ देश की पहचान और गौरव से जुड़ी भाषा है. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय के दैनिक कार्यों और पत्राचार में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की. साथ ही हस्ताक्षर भी हिंदी में करने का आह्वान किया.

प्रतियोगिताओं के माध्यम से हिंदी को बढ़ावा

कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार ने 15 दिनों तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और हिंदी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति सम्मान बढ़ाना और आधिकारिक कार्यों में हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देना है.

कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विचार रखे तथा राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया. मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

मौके पर वरीय विद्युत प्रबंधक विशाल यादव, विद्युत प्रबंधक गौतम कुमार, चंदन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन मंडल, मानव संसाधन प्रबंधक अंशुमान अनुतोष, बी एक्का, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजाज अहमद, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, सिविल जूनियर इंजीनियर राउत सोरेन, उच्च विद्यालय के प्राचार्य भरत किशोर महतो, मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक, राकेश कुमार भास्कर, अमन टोप्पो, दिनेश किस्कू, मुनेश्वर लाल और महेश प्रजापति सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola