बरही में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
बरही के डुमरडीह में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की गई. महिला ने पड़ोसी समेत कई लोगों के खिलाफ बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है.
बरही. ग्राम डुमरडीह की एक महिला ने घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. महिला ने आवेदन में बताया है कि 13 सितंबर की शाम करीब चार बजे उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की गयी. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. महिला ने अपने पति के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है.
महिला ने पड़ोसी गोविंद यादव, पिता स्व. ललित यादव पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है. इसके अलावा सरिता देवी, पति गोविंद यादव, गौतम कुमार और साधना कुमारी, दोनों पिता गोविंद यादव, मुनिया देवी, पति बिगन यादव तथा गुंजन कुमारी, पिता रामसहाय यादव पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है.
महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए