भूमि विवाद से आवास और मुआवजे तक, जनता दरबार में पहुंचे कई मामले; डीसी ने दिए समाधान के निर्देश
जनता दरबार में डीसी के सामने फरियाद लगाते लोग | Prabhat Khabar Network
उपायुक्त हेमंत सती ने हजारीबाग में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने भूमि विवाद, योजनाओं के लाभ, सड़क, आवास और रोजगार से जुड़े मामलों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए.
हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे. उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये.
जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क, आवास योजना, रोजगार, मुआवजा भुगतान समेत जनहित से जुड़े कई मामले सामने आये. उपायुक्त ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद
उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि जनता दरबार आमजनों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए