Hazaribagh News: चरही के चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में ब्लास्ट, 5 घायल

Updated at : 05 Mar 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
hazaribagh news blast in chintapurni steel plant charhi

ब्लास्ट में घायल एक श्रमिक. फोटो : प्रभात खबर

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले में एक स्टील प्लांट में ब्लास्ट हो गया है. इसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी को इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Hazaribagh News| चरही (हजारीबाग), आनंद सोरेन : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के 15 माइल स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्लांट के ब्लोअर में एक बार फिर ब्लास्ट हो गया है. इसमें 5 मजदूर घायल हो गये. घटना स्पंज डिवीजन में डीएससी के पास 5 फरवरी को अहले सुबह 3:30 बजे हुई. काम करने के दौरान अचानक 4 नंबर गर्म भट्ठी फट गयी. इससे 5 मजदूर घायल हो गये. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए रांची भेज दिया. सभी घायलों का सैम्फोर्ड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

प्रबंधन ने कहा- सभी 5 श्रमिक खतरे से बाहर

घायलों में बिहार के रहने वाले क्रेन ऑपरेटर बीरेंद्र यादव, मो चांद, हरहद निवासी अरुण कुमार, फूलचंद कुमार, दासोखाप जमुआ निवासी नंदलाल कुमार शामिल हैं. 4 नंबर भट्ठी फटने पर बीरेंद्र यादव ने ऊपर से छलांग लगा दी. इस क्रम में उसके पैर टूट गये. फैक्टरी के मालिक संतु मोदी ने कहा कि झुलसे हुए सभी 5 श्रमिक खतरे से बाहर हैं. घटना की सूचना मिलने पर चरही थाने की पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

2 अक्टूबर को हुए विस्फोट में घायल हुए थे 2 कर्मचारी

चिंतपूर्णी स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड में 2 अक्टूबर 2024 की शाम को विस्फोट हो गया था. इसमें 2 कर्मचारी घायल हो गये थे. सोमर साव और मोगल महतो को स्पंज की भट्ठी में काम करने के लिए भेजा गया था. इसी बीच भट्ठी से तेज आग की लपटें उठीं, जिसकी चपेट में आकर दोनों कर्मचारी झुलस गये.

इसे भी पढ़ें

सिमडेगा में महिला समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा, लेवी वसूलने आये थे सभी

Jharkhand Ka Mausam: रांची का तापमान 30 डिग्री के पार, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त

भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ही निकले लूट के मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola