Jharkhand Ka Mausam: रांची का तापमान 30 डिग्री के पार, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड का मौसम.
Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में मौसम लगातार रंग बदल रहा है. कभी तापमान में गिरावट आ जा रही है, तो कभी तापमान बढ़ जा रहा है. इससे लोग परेशान हैं. रांची का तापमान फिर 30 डिग्री के पार चला गया है. आज ही जान लें कल झारखंड का मौसम कैसा रहेगा.
Jharkhand Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों का उच्चतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया है. राजधानी रांची का अधिकतम पारा 30. 5 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है. रांची का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 17.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है. आईए, आपको बताते हैं कि कल कैसा रहने वाला है झारखंड का मौसम.
2 दिन में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की होगी गिरावट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि गुरुवार (6 मार्च 2025) को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन में झारखंड के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी. इसके बाद अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ जायेगा.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर
38 डिग्री तक पहुंच सकता है झारखंड का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी झारखंड का उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेंटीग्रेड है. इस आधार पर कहा जा सकता है कि अगले 2 दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री सेंटीग्रेड हो सकता है. इसके बाद राज्य का उच्चतम पारा 38 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच सकता है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
सरायकेला का उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेंटीग्रेड
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में है. यहां का उच्चतम पारा 37.4 डिग्री है. राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा जिले में रिकॉर्ड किया गया है. यहां का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें
IED Blast : चाईबासा में IED ब्लास्ट, तीन CRPF जवान घायल
…तो भाईया ने क्या बिगाड़ा? पूर्णिमा दास साहू और जयराम महतो मंईयां सम्मान योजना पर क्या बोल गये
हेमंत सोरेन की फिर केंद्र को चेतावनी, 1.36 लाख करोड़ रुपए नहीं मिले, तो खदानों को कर देंगे बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




