…तो भाईया ने क्या बिगाड़ा? पूर्णिमा दास साहू और जयराम महतो मंईयां सम्मान योजना पर क्या बोल गये
Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Mar 2025 9:58 AM
पूर्णिमा दास साहू और जयराम महतो
Jharkhand Budget Session 2025: झारखंड बजट पर विधायक पूर्णिमा दास और जयराम महतो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि बजट में मंईयां को खुश करने का प्रयास किया गया है. लेकिन भईया ने क्या बिगाड़ा है.
रांची : झारखंड बजट पर भाजपा से जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और जयराम महतो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इन दोनों ने कई योजनाओं में भारी कटौती करने पर सरकार को घेरा है. पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बार के बजट में अन्य कल्याणकारी योजना में कटौती की है. वह मंईयां को खुश करने का प्रयास किया है. लेकिन भईया ने क्या बिगाड़ा है, क्योंकि उनकी बदौलत ही हम महिला शक्ति खड़ी होती है. ये बातें उन्होंने विधानसभा परिसर में
पुराने वादे अब तक पूरे नहीं हुए : पूर्णिमा दास
जमशेदपुर पूर्वी से विधायक पूर्णिमा दास ने कहा कि सरकार ने बजट में जो भी घोषणाएं की है, वह कितना धरातल पर उतरता है देखने की बात है. पिछले वादे सरकार ने अब तक पूरे नहीं किये. इसमें पांच लाख युवा को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, 450 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही थी. इसके अलावा कई अन्य मुद्दे ऐसे हैं जिन्हें सरकार ने पूरा नह किया है.
भईया को पांच हजार मिले : जयराम महतो
विधायक जयराम महतो ने कहा कि भईया भी घर चलाते हैं, उनको बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है तो कम से कम सरकार पांच हजार रुपये प्रतिमाह दे. भईया भी मानिसक प्रताड़ना झेल रहे हैं. वे हताश हैं. वर्षों तक संघर्ष करने के बाद उन्हें रोजगार और नौकरी नहीं मिल रही है. राज्य में पलायल हो रहा है. उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कही. जयराम महतो ने कहा कि इस वर्ष नियुक्तियों का वर्ष नहीं होगा क्योंकि सरकार ने स्थापना मद में राशि की बढ़ोतरी नहीं हुई है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










