रेस्टोरेंट के पूर्व मैनेजर ने ठगे पांच लाख, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

संजय साहू ने उनकी पत्नी को धमकी देकर पांच लाख रुपये ठगने व 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए अभिषेक कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाडीह स्थित स्वर्णरेखा गार्डेन में रहनेवाले संजय साहू ने उनकी पत्नी को धमकी देकर पांच लाख रुपये ठगने व 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए अभिषेक कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. संजय के अनुसार परिवार के साथ अक्सर बगल में स्थित गांव रेस्टोरेंट में खाना खाने जाता था. वहां रेस्टोरेंट के मैनेजर अभिषेक से सर्विस देने के क्रम में अच्छी जान-पहचान हो गयी थी. पत्नी के खाना ऑर्डर देने पर अभिषेक ही पार्सल देने उनके फ्लैट पर जाता था. जिससे वह उनके परिवार से घुल-मिल गया था. 2025 को अभिषेक रेस्टोरेंट से हटा दिया गया. जिसके बाद मदद के तौर पर उसने पैसा मांगा. पैसा नहीं देने पर बच्चों को उठा लेने की धमकी देने लगा. जिससे डरकर उनकी पत्नी ने अक्तूबर 2025 में उसे पांच लाख रुपये दे दिये. जनवरी 2026 में उसने दोबारा 50 लाख रुपये की मांग की. इसके बाद अभिषेक व उसकी महिला मित्र ने फोन कर पैसे की मांग की तथा नहीं देने पर पति को जान से मारने व बच्चों को उठाने की धमकी दी. उसके बाद तीन फरवरी को संजय को उसकी पत्नी ने सारी जानकारी दी. संजय ने 27 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज करायी. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अभिषेक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी. जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

पति की हत्या व बच्चों को उठा लेने की दी धमकी B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola