Ranchi: रातू में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

हाथियों का झुंड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi: झारखंड में जंगली हाथियों का हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन हाथी रिहायशी इलाकों में घुसकर तांडव मचा रहे हैं. रातू में एक जंगली हाथी ने एक शख्स को कुचलकर मार डाला.

विज्ञापन

Ranchi: झारखंड के रांची जिले में सोमवार को एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना राजधानी रांची से लगभग 18 किलोमीटर दूर, रातू पुलिस थाना क्षेत्र के चित्रकोटा गांव की है. रातू पुलिस थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया, ‘चित्रकोटा गांव में सुबह करीब 9:30 बजे एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला.’ रांची के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) श्रीकांत वर्मा ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान सुबोध खलखो (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

एक व्यक्ति घायल भी हुआ

वन विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘घटना के तुरंत बाद वन विभाग की एक टीम ने गांव का दौरा किया और मृतक के परिवार को तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपये सौंपे. कुछ औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद परिवार को पूरी मुआवजा राशि दी जाएगी. घायल व्यक्ति को 5,000 रुपये दिए गए हैं.’ झारखंड सरकार हाथी के हमले में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा देती है.

हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया

हाथी को गांव से निकालकर जंगल क्षेत्र में ले जाने के लिए एक टीम भी भेजी गई है और यह अभियान दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुआ. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में राज्य में मानव-हाथी संघर्षों के कारण होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की थी और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया था कि जानवरों के हमलों के कारण किसी भी इंसान की मौत न हो.

उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ महीनों में रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला और दुमका सहित कई जिलों में हाथियों के हमलों के कारण लगभग 27 लोगों की मौत हो गई, जो गंभीर चिंता का विषय है.

ये भी पढ़ें…

आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ सीनी में मनाया गया बाहा पर्व, डॉ मीरा मुंडा मुख्य अतिथि

झारखंड में चांडिल के आरिफ टार्जन का कमाल, मारुति 800 को बना दिया लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola